खुजनेर: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव का बरखेड़ा और नाना गांव में भव्य स्वागत किया गया
भारतीय जनता पार्टी करेड़ी मंडल के बरखेड़ा एवं नाना गांव में ग्रामीणों के द्वारा शनिवार को रात 8:00 बजे करीब सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।