वाड्रफनगर: विधायक के जाति प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई टली, अब अगली तारीख 21 मई को होगी
वाड्रफनगर, मंगलवार विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले की निर्धारित सुनवाई आज टाल दी गई। पूर्व निर्धारित तिथि पर सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद प्रकरण की अगली सुनवाई 21 मई तय की गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और अब सभी की नजरें आगामी सुनवाई पर टिकी हुई हैं। अब देखने वाली बात होगी कि निष्कर्ष कहां तक पहुंचती है