मनोहरथाना: कामखेड़ा बालाजी धाम के दान पत्र में मिली एक करोड़ 12 लाख 12 हजार रुपए की दान राशि, लगभग 4 किलो चांदी भी मिली
कामखेड़ा बालाजी के दान पत्रों को खोला गया ।लगभग तीन-चार दिन चली दान राशि की गणना के बाद एक करोड़ 12 लाख 12 हजार एक सौ रुपये दान राशि लगे सभी दान पात्रों मे निकली व 3किलो 950ग्राम चांदी के छत्र , मुकुट व अन्य चांदी के सामन निकले । पुरी दान राशि को अकलेरा बैंक में जमा करवाया गया। राम मंदिर व हनुमान मंदिर पर लगे हुए कुल 6 दान पात्रों में यह राशि एकत्रित हुई।