जौनपुर: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, हर विद्युत उपकेंद्र पर बनेगा अलग शिकायत रजिस्टर
जौनपुर जिले में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे बताया कि उनके निर्देश पर अब सभी 33/11 विद्युत उपकेंद्रों पर स्मार्ट मीटर शिकायतों के लिए अलग रजिस्टर रखा जाएगा।