गुमला: विद्युत करंट लगने से किसान और मवेशी की मौत, मवेशी को बचाने में गई जान
Gumla, Gumla | Apr 27, 2026 सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत बांस टोली गांव निवासी 59 वर्षीय रामजनन लोहरा की विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार की दोपहर रामजनन लोहरा गगारी नदी के किनारे मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान एक मवेशी पानी पीने के लिए नदी में उतर गया। नदी किनारे खेत में सिंचाई के लिए पानी मशीन लगाई गई थी मवेशी को बचाने के क्रम में किसान की भी मौत हो गई।