घोरावल: कदरा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम खाई में ट्रैक्टर ट्राली गिरने से चालक की मौत हो गई, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर चालक बारात लेने के लिए कदरा गांव जा रहा था। जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रिजूल ग्राम पंचायत के जमुना टोला निवासी मुन्ना कोल उम्र 41 वर्ष पुत्र लच्छू कोल बृहस्पतिवार देर शाम बारात लेने के लिए पास के कदरा गांव जा रहा था।