घोरावल: पुलिस लाइन सभागार में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के विषय पर की गई चर्चा
पुलिस लाइन चुर्क,जनपद सोनभद्र के सभागार में पुलिस महानिदेशक, महिला सम्मान प्रकोष्ठ,उ0प्र0, लखनऊ के आदेश व पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में एसजेपीयू एवं एएचटी की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में पास्को एक्ट के मुकदमों में पीड़िता को न्याय दिलाने पर चर्चा की गई