घोरावल: सोनभद्र जनपद अन्तर्गत घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोग झुलस गए
सोमवार को देर शाम घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से सिरसाई गांव निवासी शिवगति गुप्ता की दो पुत्रियां सीमा गुप्ता (14) व प्रिया गुप्ता (12) और शिवगति गुप्ता के देवर राजकुमार गुप्ता (30), भुल्लन 36 पत्नी विजय लाल और रेही गांव निवासी सुनीता (22) पुत्री रामविलास गंभीर रुप से झुलस कर बेहोश हो गए।