घोरावल: शिवद्वार गांव में पास लेने के दौरान टीपर के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई
संजय कुमार विश्वकर्मा (40) पुत्र सदानंद विश्वकर्मा निवासी ग्राम उसरी कला ग्राम पंचायत अमउड थाना शाहगंज की मंगलवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे शिवद्वार गांव में एक मोड़ पर इंडियन बैंक के पास टीपर के धक्के से मौत हो गई। बताया गया कि वह किसी बारात में शामिल होने के लिए के मंगलवार को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव में गया था।