बख्शी का तालाब: इटौंजा में युवक से मारपीट कर चकरोट पर फेंका गया, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष
लखनऊ में इटौंजा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को परसों रात कुछ अज्ञात लोगों ने कथित रूप से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसे अकड़रिया कलां-दुघरा क्षेत्र के पास चकरोट पर फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए लेकर गई।