मिर्ज़ापुर: अहरौरा और अष्टभुजा टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का धरना छठे दिन भी जारी
अहरौरा और अष्टभुजा टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में छठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा है कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी उनका यह धरना चलता रहेगा। जिले में जहां भी टोल प्लाजा है, 20 किलोमीटर के एरिया में लोगों को फ्री पास दिया जाए।