बिसौली: नागपुर गांव के किसानों ने बिजली संकट को लेकर किया प्रदर्शन, बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से देने की मांग की
Bisauli, Budaun | May 31, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर के किसानों ने बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं को लेकर बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने "किसान एकता जिंदाबाद" सहित विभिन्न नारे लगाते हुए अधिकारियों से नियमित और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।