थाना सरायलखन्सी साइबर पुलिस द्वारा पीडित की फ्रॉड हुए कुल धनराशि 37000-/ ( सैतिस हजार ) रुपये पीडित को वापस कराया गया
#MAU #MauNews #maupolice
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक सरायलखन्सी के कुशल नेतृत्व में थाने पर नियुक्त साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडिता 1. ज्योति यादव पुत्री बलवीर, निवासी रस्तीपुर, थाना सरायलखन्सी, मऊ की कुल धनराशि 35000/- तथा, 2. दिपाली मिश्रा पुत्री रवि कान्त निवासी चांदमारी इमिलिया थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ की कुल धनराशि 2000/- अंजान व्यकित द्वारा फ्राड कर ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में आवेदकों द्वारा समय रहते साइबर कम्प्लेन की शिकायत की गयी । उक्त शिकायत के आधार पर थाना सरायलखन्सी में नियुक्त साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पीड़ित के खाते से फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 37000 /- रुपये वापस कराया गया।