बारां: चीता केपी 2 का भाई केपी 3 भी बारां जिले में पहुंचा, बांझ आमली गांव से किया प्रवेश
Baran, Baran | Mar 2, 2026 जिले के रामगढ़ क्षेत्र में कुनो नेशनल पार्क से विचरण करते हुए एक और चीता बारां जिले की सीमा में प्रवेश कर गया है। चीता केपी-3 फिलहाल रामगढ़ क्रेटर से करीब 3 किलोमीटर दूरी पर मूवमेंट कर रहा है। उसके लोकेशन को लगातार ट्रैक किया जा रहा है। इससे पहले केपी-3 का बड़ा भाई केपी-2 भी इसी क्षेत्र में सक्रिय है।