बेतिया: महापौर ने मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 350 मरीजों को किया रवाना, मुफ्त इलाज के लिए बसें छपरा रवाना
आज 23 जुलाई बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे नगर निगम क्षेत्र स्थित हजारीमल धर्मशाला से महापौर द्वारा मोतियाबिंद से पीड़ित 350 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन हेतु छपरा रवाना किया गया। महापौर ने जानकारी दी कि 20 जुलाई को उनके द्वारा हजारीमल धर्मशाला में आंखों की जांच के लिए नि:शुल्क सिविल कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 1300 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।