दुमका: दुमका के बंदरजोड़ी मेपिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने बैठक किया, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करने पर मोर्चा करेगी विचार
Dumka, Dumka | Apr 8, 2024 दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष असीम मंडल के अध्यक्षता में बन्दरजोरी में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग के हक और अधिकार विषय पर चर्चा किया गया। सभी सदस्यों ने जातिगत जनगणना कराकर पिछड़ों को आबादी के हिसाब से आरक्षण की व्यवस्था करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।