आईएमए हॉल, पलामू में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाज के सम्मानित सदस्य स्वर्गीय डॉ. विश्वनाथ ओझा के निधन पर बुधवार रात 10 बजे तक एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं आईएमए के सदस्य उपस्थित रहे। सभा की शुरुआत डॉ. ओझा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।