हरिद्वार ब्रेकिंग
सर्वानंद घाट के पास दूधाधारी चौक पर बस में आग लगने से हड़कंप। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे।
लेकिन तब तक आग ने बस को पूरी तरह चपेट में ले लिया था बस विकराल ज्वाला में बदल चुकी थी। हाईवे पर लगी आग के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, यातायात ठप हो गया। वीकेंड होने से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव पहले से अधिक था।
आग बुझाने के लिए दमकल ने कड़ी मशक्कत की। प्राथमिक सूचना में किसी के घायल होने या मौत की पुष्टि अभी नहीं हुई है; बचाव कार्य जारी।
स्थानीय लोग और राहगीर भी मौके पर इकट्ठा हो गए, स्थिति चिंताजनक बनी रही। पुलिस ने घटना स्थल को घेरकर जांच और यातायात नियंत्रण शुरू कर दिया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
यह घटना हरिद्वार में बस हादसों की हालिया श्रृंखला का तीसरा मामला है। निजी बसों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल।
Kichha, Udham Singh Nagar | Jun 6, 2026