सासाराम: रोहतास में 14 और 17 जून को होगी मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
Sasaram, Rohtas | Jun 13, 2026 रोहतास में 14 व 17 जून को होगी मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा, प्रशासन ने पूरी की तैयारी सासाराम। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही के पदों पर नियुक्ति हेतु 14 एवं 17 जून 2026 को रोहतास जिले में लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में होगी।