बोध गया: पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर बोधगया के जगरनाथ मंदिर परिसर में हवन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Bodh Gaya, Gaya | Jun 10, 2026 पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बोधगया स्थित जगरनाथ मंदिर परिसर में विशेष हवन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की सुबह 10 बजे किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति और विकास के लिए प्रार्थना की।