जसवंतनगर: मॉडल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 14 शिकायतें, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत ने की। ग्रामीणों ने राजस्व, चकरोड पैमाइश, तालाब पर अतिक्रमण, भूमि पर अवैध कब्जा और प्रतिमा संरक्षण से जुड़ी शिकायतें थी।