मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 329 चालान के बाद ₹2,66,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी में एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वाहन चेकिंग अभियान में 329 गाड़ियों के चालान काटने के बाद यातायात पुलिस ने 2,66,000 का जुर्माना वसूला है। वहीं पूरे मामले में कार्रवाई करने के बाद यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का सही से पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।