मैनपुरी: मैनपुरी शहर में निकाली गई हिन्दू सनातन पद यात्रा, बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
धीरेन्द्र शास्त्री जी के आव्हान पर मैनपुरी शहर के शीतला मंदिर से गुरुवार की दोपहर हिन्दू सनातन पद यात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पद यात्रा का उद्देश्य हिंदू सनातनियों को जगाने और एक करने को लेकर के था। वहीं पद यात्रा में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए।