मैनपुरी: देवी रोड पर यातायात CO ने बड़े वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में "सड़क सुरक्षा माह" को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, देवी रोड़ बाईपास पर ट्रैक्टर, डंपर बिना नम्बर प्लेट एवं ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्यवाही की गई।