चायल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सराय अकिल में निकाली गई जागरूकता रैली, 21 जून को होगा भव्य योग कार्यक्रम
कौशाम्बी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार शाम 8 बजे सराय अकिल नगर पंचायत में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय जनता व्यापार संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित रैली का शुभारंभ चंद्रशेखर पार्क में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।