कटनी नगर: क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल और करोड़ों का बैंक ट्रांजैक्शन बरामद, जांच जारी
माधव नगर पुलिस ने क्रिकेट सट्टे में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से मोबाइल लैपटॉप और लाखों करोड़ों रुपए का बैंक ट्रांजैक्शन और हिसाब मिला है। बीते दिनों क्रिकेट सट्टे में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था पूछताछ में 6 लोगो की और सक्रियता पर इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आज बुधवार शाम 6:30 मिनट जानकारी दी।