झालरापाटन: जुल्मी गांव में गर्म दूध के भौगोली में गिरने से 1 साल का मासूम गंभीर रूप से झुलसा
झालावाड़ के समीप जुल्मी गांव में गर्म दूध की भागोनी में गिर जाने के कारण 1 वर्ष का मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे बताया कि जुल्मी गांव का रहने वाला विनायक घर में खेलते समय गर्म दूध की भगोनी में गिर गया।