रामानुजगंज: सुशासन तिहार से जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान: रामविचार नेताम
रामानुजगंज रविवार प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सुशासन तिहार को शासन की एक महत्वाकांक्षी एवं जनहितैषी पहल बताते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार सुशासन तिहार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों की शिकायतों एवं मांगों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।