पनागर: गौर पुलिस चौकी के पीछे खाकी के साये में 'रेत का काला खेल', वीडियो हुआ वायरल
नर्मदा की कोख उजाड़कर उसे छलनी करने वाले रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्हें कानून का खौफ तक नहीं रहा। ताज्जुब की बात यह है कि गौर पुलिस चौकी की नाक के ठीक पीछे अवैध रेत का विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया गया है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नर्मदा से रात के अंधेरे में चुराई गई रेत का यहां दिन-दहाड़े विशाल स्टॉक (भंडारण) किया जा रहा है,