खगौल: दानापुर: खगौल में ओवरब्रिज के पास कस्टम अधिकारी बनकर बलेनो सवार बदमाशों ने जांच के नाम पर सोना लूटा
दानापुर के खगौल ओवरब्रिज के पास दोपहर करीब एक बजे बलेनो कार सवार चार बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से सोने से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित महेश राजकोट (गुजरात) से सोना लेकर पटना के बाकरगंज आ रहा था। वह सहरसा एक्सप्रेस से दानापुर स्टेशन पहुंचा और ऑटो से बाकरगंज के लिए निकला था। खगौल ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने ऑटो रुकवाकर जांच के नाम पर बैग छीन