गुना नगर: गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर चिल्का और बेरखेड़ी गांव के बीच तेज आंधी से सड़क किनारे लगी भीषण आग, थमे वाहनों के पहिए
गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर छिलका और बेरखेड़ी गांव के बीच सड़क किनारे 30 और 31 मई रात तेज आंधी के दौरान विकराल आग लग गई। सड़क किनारे लंबी दूरी तक आग वायरल वीडियो में नजर आ रही है। वहीं सड़क की एक साइड से दूसरी साइड तेज आंधी में आग की चिंगारियां उड़ती दिखाई दे रही है। जिससे वाहन रुक गए ऐसे में क्रॉस करने पर वाहन में आग लग सकती थी। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।