सिकंदराराऊ: टीकरी कला के हजारा नहर में डूबे तीनों भाइयों के शव गाँव पहुंचे, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
टीकरी कला के तीन सगे भाई छोटू, अजय और जय प्रकाश नदरई की हजारा नहर में नहाने गए थे जहां गहरे पानी में तीनों भाई डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को ढूढ़ निकाला। पोस्टमार्टम के बाद तीनों भाइयों के शव उनके गांव पहुंचे जहां तीनों भाइयों का गमगीन माहौल में देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तीन युवकों की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।