इटावा: गिरजा कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, जांच शुरू
Etawah, Etawah | Apr 5, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गिरजा कॉलोनी में शनिवार को खाली पड़े प्लॉट में 1 व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद प्लॉट मालिक संजय तोमर ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुँची और म्रतक के जेब से मिले आधार कार्ड से म्रतक की शिनाख्त अधियापुर निवासी गुलाब सिंह रूप में हुई।