इटावा: मलाजनी के समीप नेशनल हाईवे पर गोवंश से टकराकर डिवाइडर से टकराई श्रद्धालुओं की कार, 1 की मौत और 3 घायल
Etawah, Etawah | Apr 4, 2025 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलाजनी के समीप आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार 4 अप्रैल दिन शुक्रवार की सुबह 2 बजे गोवंश से टकराकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। घटना में कानपुर देहात भागलपुर निवासी 70 वर्षीय सुरेश सिंह पुत्र बाबूराम की उपचार के दौरान सैफई PGI में मौत हो गयी।