इटावा: लोकसभा में इटावा के सपा सांसद ने पचनद डैम निर्माण की मांग की, 49 वर्ष पूर्व इंदिरा गांधी ने की थी खोखली घोषणा
Etawah, Etawah | Apr 4, 2025 इटावा में 5 नदियों के संगम पचनद पर डैम बनाने हेतु समाजवादी पार्टी के इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने लोकसभा में इस माँग को मुखर आवाज में उठाया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से शुक्रवार शाम 6 बजे सार्वजनिक हुआ, गौरतलब है कि सन 1976 में 49 वर्ष पूर्व तत्कालीन PM इंदिरा गांधी ने औरैया में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह डैम बनाने की खोखली घोषणा की थी।