बरेली के भोजीपुरा स्थित श्री राममूर्ति स्मारक अस्पताल में उत्तराखंड के #आयुष्मान_कार्ड पर मरीजों का इलाज नहीं किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।
कांग्रेस के चम्पावत जिलाध्यक्ष **चिराग फर्त्याल** ने प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उत्तराखंड सरकार आयुष्मान योजना के व्यापक लाभ का दावा करती है, तब प्रदेश के मरीजों को सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज से वंचित क्यों किया जा रहा है?
उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर मरीजों को बिना किसी बाधा के आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने और अस्पताल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
#Champawat #ChiragFartyal #AyushmanBharat #Uttarakhand #Bareilly #Healthcare #Congress #UttarakhandNews #HealthRights
Champawat, Champawat | Aug 7, 2026