एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।पिछले 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 8 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 1 अपिहिर्ता, शराब के सेवन में 4, शराब बरामदगी में 1 वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वाहन चेकिंग अभियान में 20 हजार रूपए जुर्माना वसूला।