बैरगनियां: बैरगनिया में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
बैरगनिया:क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पचटकी राम गांव निवासी गूंजेश कुमार (पिता- अजय राय) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल गूंजेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।