मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर आया मलबा, यातायात प्रभावित
मसूरी-देहरादून मार्ग, कवि निवास के ऊपर से एक बार फिर भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे भू-स्खलन हुआ। मलबे का कुछ हिस्सा आसपास के घरों तक भी पहुंचा है। सूचना मिलते ही प्रशासन और जेसीबी मौके पर पहुंची तथा सड़क से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।