कलेक्टर सोनिया मीना ने सोमवार को करीब 1 बजे निर्देश दिए कि मिलर्स के साथ समन्वय कर उपार्जित धान का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मिलर्स के साथ अनुबंध नहीं हो पाए हैं, उन कारणों से उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करते हुए धान के सुचारू उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।