खगड़िया: हाजीपुर मोहल्ला में स्कूटी के धक्का से बालक हुआ घायल, सदर अस्पताल में किया जा रहा है इलाज
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ला में आज एक स्कूटी चालक ने बालक को धक्का मार दिया। जिससे बालक घायल हो गया। घायल बालक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायल बालक का इलाज किया जा रहा है। घायल बालक की पहचान हाजीपुर निवासी मो जहांगीर का पुत्र मो रेहान के रूप में की गई है। घायल बालक ने बताया कि वह सड़क के किनारे से जा रहा था।