ग्वालियर गिर्द: ऊर्जा मंत्री के बंगले तक पहुंचेगी बिजली कटौती, ग्वालियर में “पावर संकट” का बड़ा झटका
ग्वालियर में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती अब उस इलाके तक पहुंच गई है, जहां खुद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बंगला है। बुधवार रात करीब 9 बजे जारी सूचना के मुताबिक 30 अप्रैल को 38 नंबर बंगला क्षेत्र समेत शहर के कई हिस्सों में घंटों बिजली गुल रहेगी—जिससे साफ है कि इस बार “पावर कट” से न आम बच रहा है, न खास।