विदिशा नगर: सोमवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 31500 रूपय कीमती 315 क्वाटर अवैध शराब के साथ आरोपी को पकडा, मामला दर्ज
सोमवार दोपहर को कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नीरज अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अवैध रूप से रखी 315 क्वार्टर अवैध शराब,जिसकी कीमत तकरीबन 31500 है को जप्त की गई। कोतवाली थाना टीआई मनोज दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।