गभाना: गभाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया, कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
गभाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। मामला गांव मढ़की का है, जहां अमरपाल सिंह लंबे समय से रेलवे एक्ट के एक मामले में कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की।