श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
श्रीनगर पुलिस ने दिवा गश्ती के क्रम में शुक्रवार को दो बजे शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन शराबियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब के नशे में हंगामा करे सुनील टुड्डू, लालचंद महतो व जगतलाल ठाकुर को हिरासत में लिया गया।