नावकोठी: गांधीनगर गम्हरिया में युवक की ननिहाल में कथित हत्या, जांच में जुटी पुलिस
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर चार गांधीनगर गम्हरिया के एक युवक कमल कुमार की कथित तौर पर उसके नानिहाल बलहा में हत्या कर दी गई है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गुरुवार को वह अपने मामा अनिल महतो के साथ डंडारी थाना के बलहा पहुंचा था। रात में कथित तौर पर उसकी हत्या हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।