रैणी: रैणी में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, बिजली गुल, गर्मी से मिली राहत
Reni, Alwar | May 29, 2026 रैणी। क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम बदलते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ देर असुविधा हुई। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।