हज़ारीबाग: हजारीबाग में चोरों का अजीब कारनामा! दुकान में चोरी के बाद छोड़े कपड़े, नशीला पदार्थ और पिज्जा
हजारीबाग के कोर्रा चौक में तीन दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना के बाद दुकान के अंदर युवती के कपड़े, संदिग्ध नशीला पदार्थ और पिज्जा मिलने से मामला और रहस्यमय हो गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।