बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी, पहले दिन 36 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहित विभिन्न पदों पर 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के आज दूसरे और अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया जारी है। वही आज मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। बता दें कि पहले दिन 36 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है।