बहराइच: पानी टंकी चौराहा के पास राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशासन द्वारा लगाए गए बी-2 बाजार पर चला बुलडोज़र
पहले प्रशासन ने बसाया सरकार ने लोन दिलाया और अब उसी पर प्रशासन ने बुलडोज़र चला दिया है। पानी टंकी चौराहा के पास देशी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन डीएम डा. दिनेश चन्द्र और तत्कालीन सीडीओ कविता मीना ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए बी-2 बाज़ार की स्थापना कराई थी जिसे सोमवार से शाम को बुलडोज़र से गिरा दिया गया।